बिहार। सरकार के अधिकारियों के तबादले का सिलसिला जारी है। नीतीश सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के अपर सचिव, संयुक्त सचिव, अपर समाहर्ता, उप सचिव और इन सभी पदों के समकक्ष स्तर के 16 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। राज्यपाल के आदेश से सरकर ने अवर सचिव विनोद कुमार सिंह के हस्ताक्षर से इसके लिए एक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी किए गए इस अधिसूचना में लिखा गया है कि उक्त पदाधिकारियों को धारित पद से स्थानान्तिरित किया जाता है और उन्हें अगले आदेश तक अधिसूचना में दिए गए स्थान पर पदस्थापित किया जाता है।
पश्चिम चंपारण के अपर समाहर्ता राजीव कुमार सिंह को सूचना जनसंपर्क विभाग, बिहार में अपर सचिव बनाया गया है। वहीं सुपौल के अपर समाहर्ता राशिद कलीम अंसारी को सामान्य प्रशासन विभाग में प्रशासनिक पदाधिकाी बनाया गया है। समस्तीपुर के नगर आयुक्त कुमार देवेंद्र को जल संसाधन विभाग में अपर सचिव बनाया गया है।