“जलभराव और बत्ती गुल” NCR में आंधी के साथ भारी बारिश

दिल्ली-एनसीआर। शनिवार देर रात मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। कई इलाकों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश देखने को मिली। दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद सहित एनसीआर के अन्य इलाकों में बीती रात जमकर बारिश हुई। राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश और आंधी के बाद दिल्ली के कई इलाकों में भयंकर जलभराव हो गया है। मोटी बाग, मिंटो रोड और एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 के पास के इलाकों में भारी जलभराव है। रात 11:30 बजे से सुबह 4 बजे तक 49 उड़ानें प्रभावित हुई हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए तेज बारिश और आंधी का पहले ही रेड अलर्ट जारी कर दिया था। बारिश से कई इलाकों में जलभराव की समस्या पैदा हो गई और बिजली चली गई। जिसके कारण लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश के बाद धौला कुआं में यातायात जाम और वाहनों की धीमी गति देखी गई।

वहीं, भारी बारिश के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में जलभराव हो गया है, जिसके बाद दिल्ली कैंट इलाके में एक बस और एक कार पानी में डूब गई। एनसीआर में कल रात आई आंधी और भारी बारिश के कारण अकबर रोड पर कई पेड़ गिर गए, जिन्हें हटाने का काम चल रहा है। दिल्ली में भारी बारिश  के कारण जगह-जगह जलभराव से ट्रैफिक ठप हो गया। तो वहीं दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स भी प्रभावित हुईं। दिल्ली एयरपोर्ट ने एडवाइजरी जारी की है। जिसमें कहा गया है कि कल रात खराब मौसम के कारण कुछ उड़ानें प्रभावित हुई हैं। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से अपनी उड़ान की स्थिति की जांच करें और अपडेट के लिए एयरलाइन कर्मचारियों के संपर्क में रहें। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी उड़ान की स्थिति नियमित रूप से जांचते रहें तथा अपडेट के लिए एयरलाइन स्टाफ के संपर्क में रहें। दिल्ली एयरपोर्ट ने जानकारी दी है कि दिल्ली में खराब मौसम के कारण रात 11:30 बजे से सुबह 4 बजे तक 49 उड़ानों का मार्ग बदला गया। सामान्य सेवाएं फिर से बहाल हो गई हैं। राजधानी में मई महीने के अंत तक बारिश होने का अनुमान है।

ऐसे में मौसम खुशनुमा रहेगा। बारिश के बावजूद पारा धीरे-धीरे चढ़ेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। साथ ही आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने व तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, 30 मई को भी आंशिक बादल छाए रहेंगे। तापमान 37-40 डिग्री के बीच बना रहेगा। अगले सप्ताह प्री मानसून गतिविधियों के बढ़ने की संभावना है। वहीं, रविवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ आंधी और बिजली कड़केगी। इस दौरान तेज हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटा की गति से चलने की संभावना है, जो गरज के साथ अस्थायी रूप से 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं।

बता दें कि शनिवार को चुभन भरी गर्मी महसूस की गई। दिनभर आसमान साफ रहने व तेज धूप निकलने के कारण एनसीआर के लोगों का हाल बेहाल रहा। लोग घर या दफ्तर से बाहर निकलते ही पसीना पोंछते नजर आए। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 38.2 डिग्री दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का न्यूनतम स्तर 49 फीसदी रहा। शनिवार को दिल्ली के रिज में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आया नगर में 38.1, पालम में 37.6 और लोधी रोड में 37.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 28.4 डिग्री दर्ज किया गया। लोधी रोड में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आया नगर, रिज और पालम में 27.6 डिग्री दर्ज हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *