“14 अफसरों का तबादला” सूची में SDM से लेकर भूमि सुधार उप समाहर्ता तक: रिपोर्ट विस्तार से

पटना। बिहार में ट्रांसफर-पोस्टिंग का सिलसिला जारी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 14 अधिकारियों का तबादला कर दिया और इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी। इसमें लिखा गया है कि बिहार प्रशासनिक सेवा के मूल कोटि के उप सचिव एवं समकक्ष स्तर, अपर समाहर्ता एवं समकक्ष स्तर और संयुक्त सचिव एवं इनके समकक्ष स्तर के पदाधिकारियों को स्थानान्तरित किया जाता है। सूची में अनुमंडल पदाधिकारी से लेकर भूमि उप समाहर्ता तक शामिल हैं। आइए जानते हैं कहां किस अधिकारी का तबादला हुआ, पटना के वरीय उपसमाहर्ता ब्रजकिशोर लाल को बांका का उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। छपरा के जिला भू-अर्जन पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह को मुजफ्फरपुर का जिला आपूर्ति पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं सहरसा के अधिसूचित जिला भू-अर्जन पदाधिकारी संजीव कुमार को अरवल का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। जमुई के वरीय उप समाहर्ता शशांक वर्णवाल को कटिहार सदर का भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया गया है।  

मोहित आनंद बने धमदाहा के भूमि सुधार उप समाहर्ता- औरंगाबाद के वरीय उप समाहर्ता मोहित आनंद को धमदाहा का भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया गया है। वहीं अररिया के तत्कालीन अनुमंडल पदाधिकारी को किशनगंज का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। सारण की वरीय उप समाहर्ता रश्मि कुमारी को नालंदा के हिलसा का भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया गया है। वहीं लखीसराय के वरीय उप समाहर्ता राहुल कुमार को लखीसराय का भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया गया है। 

अनिल कुमार झा बने अररिया के अपर समाहर्ता- मुंगेर के अपर समाहर्ता अनिल कुमार झा को अररिया का अपर समाहर्ता बनाया गया है। मधुबनी के झंझारपुर के अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बालेन्दु नारायण को सीवान का पंचायती राज पदाधिकारी बनाया गया है। नालंदा की वरीय उपसमाहर्ता सुनिधि को पूर्वी चंपारण के सिकरहना का भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया गया है। सारण के वरीय उप समाहर्ता रतन परवेज को अरवल का भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया गया है। किशनगंज के वरीय उपसमाहर्ता रोशन राज को पूर्णिया के बायसी का भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया गया है। दरभंगा के बेनीपुर के तत्कालीन भूमि सुधार उप समाहर्ता को मधुबनी के फुलपरास का भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *