लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस यूपी में भी धूमधाम से बना। राजनीतिक दलों के लोगों से लेकर आम आदमी तक ने इन कार्यक्रमों में शिरकत की। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने योग दिवस में भाग लिया। गोमती नगर स्थित अंबेडकर पार्क में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा नेता नीरज सिंह एमएलसी मुकेश शर्मा, संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप नगर विकास विभाग ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में 100 से अधिक योग पार्क विकसित किए हैं। इन पार्कों में योग और संबंधित गतिविधियों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रहीं।
अंबेडकर पार्क में बड़ी संख्या में योग करने आए लोग। योग दिवस पर बोले सीएम योगी आदित्यनाथ- स्वस्थ शरीर से ही पूरे होते हैं सपने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है, तभी व्यक्ति अपने सपनों को पूरा कर सकता है। उन्होंने कहा कि योग सिर्फ व्यायाम नहीं, बल्कि आत्मा की शक्ति को बढ़ाने का माध्यम है। यह हमारे ऋषियों की परंपरा है, जिसे वेदों, पुराणों और शास्त्रों ने आज तक जीवित रखा है। इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ ने सभी से अपील की कि वे योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं ताकि शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहें। नगर निगम कार्यालय के सेकेंड फ्लोर पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग करते महापौर, नगर आयुक्त, अधिकारी और कर्मचारीगण।।